इटारसी। शहर के लोगों को अनुशासन और रोड रूल्स समझाने के लिए अब पुलिस ने मानो कमर कस ली है। गुरुवार की शाम को एसडीओपी उमेश द्विवेदी के निर्देश पर यातायात अमले ने महात्मा गांधी मार्ग और जयस्तंभ चौक से तुलसी चौक तक मार्ग पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
जयस्तंभ चौक से तुलसी चौक और महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अब सख्ती बरतना शुरु कर दी है। गुरुवार की शाम को यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक वीएस घुरैया के नेतृत्व में ट्रैफिक अमले ने इन दोनों मार्गों पर खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की और चार पहिया वाहनों में व्हील लॉक लगाये। प्रभारी श्री घुरैया ने कहा कि लगातार कार्रवाई की जाएगी। बाजार में ट्रैफिक सुधार की जरूरत को देखते हुए एसडीओपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
यातायात सुधारने पुलिस कर रही लगातार प्रयास

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








