इटारसी। नाला मोहल्ला नूरानी मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक की उसी के घर के कमरे में लाश मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नूरानी मस्जिद नाला मोहल्ला निवासी मोनू भदौरिया उम्र 28 वर्ष दोपहर में अपने कमरे में जाकर सोया था, परन्तु देर शाम तक उसके कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके भाई गौरव ने दरवाजा खोला। जहां अंदर मोनू अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने आनन फानन में मोनू को एक निजी अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे शासकीय अस्पताल ले जाने की बात कही। शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनू स्टेशन पर वेन्डरिंग का काम करता है। मामले में अभी पुलिस ने मोनू के भाईयों के बयान ले लिये हैं। कल सुबह उसका पीएम कराया जायेगा, जिससे मौत के स्पष्ट कारण का खुलासा होगा।
युवक की मौत, बंद कमरे में मिली लाश

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









