इटारसी। रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन से नयायार्ड मार्ग निर्माण से हाथ खींच लिये जाने के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने इस रोड की जर्जर स्थिति को स्वयं के व्यय पर सुधार का प्रयास किया है।
न्यूयार्ड, ग्वाल बाबा, सैलानी बाबा तक की रोड में अधिक गड्ढे हो जाने की वजह से ग्राम पंचायत मेहरागांव के पूर्व जनपद पप्पू आठनेर, शेख तौसीफ, इमरान राजा एवं और अन्य लोगों ने चंदा इक_ा कर उस रोड पर मलबा डाला। दोपहर में इस रोड पर एक दंपत्ति अपने बच्चों सहित बाइक से गिर गये थे। ये युवा इस जर्जर रोड के गड्ढों में ईंट के टुकड़े और कांक्रीट का मलबा डलवा रहे हैं। इस काम को करने के लिए बहुत लोग तन, मन, धन से आगे आए हैंं। इन युवकों ने नितिन मेहरा, चंद्रकार बहारे, रवि चौधरी, गोल्डी शैलेन्द्र आदि के सहयोग से शाम 6 बजे तक करीब 20 से 25 ट्रॉली मलवा डाल चुके हैं। इस काम को कल भी किया जाएगा।
युवाओं ने उठाया रोड सुधार का बीड़ा

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








