इटारसी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखतवा में संभागीय उपायुक्त जन जातीय, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, नर्मदापुरम् संभाग होशंगाबाद की गरिमामय उपस्थिति में साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुत कदी। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष, गणमान्य एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर इंडिपेंडेंस क्रिकेट ट्राफी का मैच डीसी इलेवन एवं प्राचार्य इलेवन के बीच खेला गया। अंतिम ओवर्स तक चला मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर मैच प्राचार्य इलेवन ने जीता।
रंगारंग प्रस्तुति और रोमांचक मैच का लुत्फ उठाया

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









