हॉकी होशंगाबाद के सचिव ने किया आगाह
इटारसी। हॉकी इंडिया या हॉकी मप्र ने अभी रजिस्ट्रेशन की कोई प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की है, यदि कोई रजिस्ट्रेशन के नाम पर खिलाडिय़ों से पैसे ले रहा है तो यह गलत और गैरकानूनी है। हॉकी मप्र ने फिलहाल रजिस्ट्रेशन जैसे किसी प्रक्रिया को प्रारंभ नहीं किया है। यह बात हॉकी होशंगाबाद के सचिव कन्हैया गुरयानी ने जारी बयान में कही है।
श्री गुरयानी ने बताया कि किसी भी हॉकी खिलाड़ी को रजिस्ट्रेशन के नाम पर गुमराह होने से बचना चाहिए। हॉकी मप्र के सचिव लोक बहादुर ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे हैं, जब प्रक्रिया जारी होगी, उसके लिए सूचित किया जाएगा और जो रजिस्ट्रेशन किये जाएंगे वे हॉकी होशंगाबाद के अधिकृत पदाधिकारी करेंगे, अन्य किसी को रजिस्ट्रेशन करने या कराने का अधिकार नहीं है। यदि हॉकी होशंगाबाद से बाहर को कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन के नाम पर खिलाडिय़ों को गुमराह करके पैसा लेता है तो हॉकी होशंगाबाद उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेगा।
रजिस्ट्रेशन के नाम पर गुमराह न हों खिलाड़ी


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement














