
राजेंद्र दुबे कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित
इटारसी। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई का निर्वाचन पवारखेड़ा में सम्पन्न हुआ। शिक्षक कल्याण संगठन के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र कुमार दुबे (Rajendra Kumar Dubey) निर्वाचन में सर्वसहमति से मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
समाज एवं शिक्षा सेवा क्षेत्र में समर्पित दुबे के निर्वाचन से राज्य कर्मचारी संघ एवं शिक्षक कल्याण संगठन के सदस्यों में हर्ष की लहर है। दुबे के जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राजकुमार दुबे, सुरेश कुमार चिमानिया,सत्येन्द्र तिवारी, सुषमा शर्मा, रामचरण नामदेव, अशोक मालवीय, अखिलेश दुबे, संतोष भारद्वाज, संतोष गौर, मनोहर गुजरे, विवेक साहू, आनंद दीवान, घनश्याम शर्मा, सुनील दुबे, उषा कश्यप, अंजना श्रीवास्तव, हंसा कपूर, हीरा सोलंकी आदि अनेक सदस्यों ने हर्ष जताया है।
CATEGORIES Itarsi News