इटारसी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मिकी का यहां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने पर भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और उनसे संगठन तथा पार्टी संबंधी चर्चा की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि जबलपुर से भोपाल जा रही थीं।
इटारसी रेलवे स्टेशन पर नगर पालिका में स्वास्थ्य समिति के सभापति राकेश जाधव, सभापति मनजीत कलोशिया, वाल्मीकि समाज उप पटेल रमेश महोरिया, वाल्मीकि समाज चौधरी शेंकी चुटीले, वाल्मीकि महासभा अध्यक्ष विक्रम डागोरिया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रोहित वैश्कर, विशाल कुशवाहा, बेअंत बंजारा, विशाल चावरे, ऋतिक चौहान, मोनू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।