इटारसी। रानी अवन्ति हेल्प लाइन संस्था द्वारा शिवराजपुरी कॉलोनी में 2 फरवरी को वीरता के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 21 बहादुर व्यक्तित्व का सम्मान किया जा रहा है जिन्होंने किसी व्यक्ति की जान बचाई, सेना, पुलिस, खेल, कला, वन्य जीव संरक्षण, रक्त दान प्रेरणा एवं साहसिक सामाजिक कार्यो के लिए वीरता का कार्य किया हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ सीतासरन शर्मा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया जावेगा। विशेष अतिथि कुशल पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत होशंगाबाद, भरत सिंह राजपूत अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, अजीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, श्रीमती सुधा अग्रवाल नगरपालिका अध्यक्ष, अरुण चौधरी, जयकिशोर चौधरी, कल्पेश अग्रवालए नीलेश चौधरी, प्रकाश शिवहरे उपस्थित रहेंगे।
21 सम्मानित व्यक्तित्व
महेश कुमार हनोतिया खंडवा, ओम प्रकाश राठी इटारसी, अभिजीत यादव इटारसी, शहीद विजय शंकर दुबे ब्यावरा,राकेश बोरासी पुलवामा, अमित अहिरवार बैतूल, दिनेश यादव बैतूल,अवन्ति लोधी भोपाल, कु प्रीति वर्मा इंदौर, कु जागृति जुनानिया इटारसी,कु निधि तिवारी इटारसी, अतुल तिवारी होशंगाबाद,बंटी मौर्य होशंगबाद, जैद खान, सुश्री ऋचा प्रज्ञा शर्मा पथरौटा, राजकुमार बतरा इटारसी, मुकेश रावत बुधनी, मुस्कान रावत बुधनी, आशीष खापरे बुधनी, गजेंद्र चौहान होशंगबाद,प्रदीप कहार लातेहार।








