होशंगाबाद। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम रढाल बरंडुआ बासेनिया कुटी आश्रम पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के संस्थापक दर्शन सिंह चौधरी के तत्वावधान में बैठक हुई। बैठक में 04 एवं 05 मार्च 2020 को किसान क्रांति यात्रा के संबंध में सभी किसानों को जानकारी दी।
किसानों को आ रही समस्या, उनके अधिकार की लड़ाई, जो ट्रैक्टर महारैली के विषयों पर चर्चा में वर्तमान सरकार द्वारा किए झूठे वादे जैसे कर्ज माफी, फसलों का उचित मूल्य, ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा राशि जल्द दी जाए आदि पर भी बात हुई। सरकार के विरोध में महारैली के आयोजन हेतु बैठक में अधिक से अधिक संख्या में किसानों को ट्रैक्टर ट्राली लेकर क्रांतिकारी रैली में पधारने का आग्रह किया। सभी किसानों ने अपने-अपने टै्रक्टर रैली में ले जाने की सहमित दी। किसानों की मांग सरकार द्वारा पूरी नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें आसपास के ग्राम जिले के किसान साथी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने बनायी क्रांति रैली की रूपरेखा


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement














