---Advertisement---

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : जिला स्तरीय के लिए हुआ छात्राओं का चयन

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में जिला निर्वाचन कार्यालय, होशंगाबाद के आदेश के परिपालन में 9 वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
कार्यक्रम के शुभांरभ में प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा पीढ़ी को मतदान के लिए प्रेरित करना ताकि शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके। राजनीति शास्त्र विषय के प्राध्यापक डॉ. आरएस मेहरा ने छात्राओं को बताया कि लोकतंत्र में युवा पीढ़ी की भागीदारी अनिवार्य है। इससे युवा पीढ़ी को मतदान प्रक्रिया से जागरूक होने का अवसर प्राप्त होता है। छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए डॉ. संजय आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराना एवं मतदान के लिए प्रेरित करना है। निबंध प्रतियोगिता में सुरभि मालवीय प्रथम, श्रुति सुतार द्वितीय, नेहा यादव तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में नगमा सिद्धीकी प्रथम, आरती दुबे द्वितीय, शिवानी अरमा तृतीय, स्लोागन प्रतियोगिता में शिवानी अरमा प्रथम, पूजा चौहान द्वितीय, सुहानी चौर तृतीय एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में सौम्या खजूरिया पक्ष में एवं विपक्ष मं् महिमा मेहतो प्रथम स्थान पर रही।
कार्यक्रम में छात्राओं विशेष रूप से सहयोग डॉ. संजय आर्य, शिरीष परसाई, डॉ. पुनीत सक्सेना, प्रियंका भट्ट, कामधेनु पटोदिया, सुषमा चौरसिया, पुष्पा दवंडे का रहा। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्राएं शासकीय अग्रणी महाविद्यालय, होशंगाबाद में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागी होगी। विजेता छात्राओं को प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन एवं स्वीप अधिकारी डॉ. श्रीराम निवारिया, हरप्रीत रंधावा, मंजरी अवस्थी ने बधाई प्रेषित की।

it100119 6

एमजीएम में भी हुई प्रतियोगिताएं
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अंतर्गत एमजीएम कालेज में भी प्रतियोगिताएं हुईं। मतदान की अनिवार्यता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता अंतर्गत पक्ष में पूर्वा राजपूत प्रथम, बरखा राय द्वितीय व अभिषेक रैकवार ने तृतीय, विपक्ष में सौरभ कोरी प्रथम, ग्लोरी निधि पन्ना द्वितीय व प्रियंका मालवीय तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श मतदान केन्द्र व मतदाता शिक्षा विषय पर पे्ररणा सैनी प्रथम, सोमी खान द्वितीय व शानू सोलंकी तृतीय, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रेरणा चौधरी प्रथम, अपूर्वा राजपूत द्वितीय व सौरभ कोरी तृतीय रहे। कार्यक्रम में डॉ.गायत्री राय, सुशीला बरवड़े, डॉ. एमवी कनकराज, डॉ. अर्चना शर्मा, भारती चौधरी, डॉ. प्रगति जोशी, अंकिता पांडे, दीक्षा पटैल, दुर्गेश यादव, ज्योति चौहान, डॉ.केआर कोशे, डॉ. ताज कुरैशी, पूजा खंडेलवाल व डॉ.संगीता साहू उपस्थित थे। प्रभारी प्राचार्य डॉ.अरविंद शर्मा ने परिणामों की घोषणा की।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.