इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन के द्वारा उपस्थित छात्राओं, प्राध्यापकों, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों को शासन द्वारा निर्धारित शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डॉ. श्रीराम निवारिया, डॉ. आरएस मेहरा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, श्रीमती मीनाक्षी कोरी, डा.् संजय आर्य, डा. पुनीत सक्सेना, शिरीष परसाई, राजेश कुशवाह, हेमंत गोहिया, श्रीमती शिखा गुप्ताा, कु. सोनम शर्मा, कु. चारू तिवारी, कु.महेन्द्रिका मालवीय, कु. सरिता मेहरा, कु. सुषमा चौरसिया, कु.् पूनम साहू, बीएलओ सुरेश मालवीय, खरे एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। श्री मालवीय एवं अन्य बीएलओ ने प्राचार्य एवं प्राध्यापकों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। प्राचार्य डॉ.कुमकुम जैन ने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मतदान पहचान पत्र बनवाने की सलाह दी। डॉ. श्रीराम निवारिया ने प्रजातंत्र के लिए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर की शपथ ग्रहण

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









