इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा.पी.के.पगारे ने उपस्थित विद्यार्थियों, एन.एस.एस. के छात्र/छात्राओं, महाविद्यालय स्टाफ एवं उपस्थित नागरिकों को देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्भीक मताधिकार के लिए शपथ दिलाई। डा.ओ.पी.शर्मा ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए मतदान का महत्व बताया। स्वीप प्लान अधिकारी डा.एम.व्ही.कनकराज ने प्रजातंत्र के लिए मतदान की आवश्यकता को रेखाकित किया। बूथ लेबल अधिकारियों ने अपने क्षेत्र के कुछ मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र महाविद्यालय प्राचार्य के माध्यम से दिलाकर सम्मानित भी किया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी एवं बूथ लेबल अधिकारीगण इस अवसर पर उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








