इटारसी। पंजाब नेशनल बैंक में आज दोपहर रेलवे के एक रिटायर्ड रेल कर्मी के जेब से अज्ञात ने एक हजार रुपए उड़ा लिए हैं। बताया जाता है कि पीएनबी की मुख्य शाखा में रिटायर्ड रेलकर्मी छोटेलाल निवासी मीठा कुआ पुरानी इटारसी ने जब खाते से रुपए निकाले तो रुपए गिनते वक्त छोटेलाल की जेब से अज्ञात ने एक हजार रुपए निकाल लिए। रिटायर्ड रेलकर्मी ने तत्काल घटना की जानकारी बैंक प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने छोटेलाल के साथ ही बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, हालांकि छोटेलाल ने इस तरह की किसी घटना की शिकायत पुलिस को नहीं की है।
[adrotate banner="7"]
रिटायर्ड रेलकर्मी की जेब से एक हजार रुपए निकाले

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









