इटारसी। नवरात्रि के पहले दिन से ही त्योहारी सीजन प्रारंभ हो गया है। अब दीपावली तक लगातार त्योहारों की धूम रहेगी। त्योहारों पर शांति व्यवस्था और किसी प्रकार की कोई घटना न हो, सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच अभियान प्रारंभ कर दिया है। वैसे भी रेलवे स्टेशन इटारसी आतंकियों के टारगेट पर है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। रविवार को जीआरपी और सिटी पुलिस ने रेलवे स्टेशन में संयुक्त जांच अभियान चलाया।
आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नवरात्रि पर्व प्रारंभ हो जाने के बाद तो सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच अभियान को और अधिक सघन कर दिया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, मुसाफिरखाना, प्लेटफार्म एक पर बने सभी प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामानों की जांच के अलावा संदिग्धों को भी रेलवे स्टेशन परिसर में ठहरने नहीं दिया जा रहा है। लगातार सुरक्षा जवान जांच कर रहे हैं और रेलवे स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। रविवार को भी सिटी पुलिस और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन परिसर में सभी स्थानों पर जांच अभियान चलाया।
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने की जांच

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








