इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सचिव आरके यादव और कार्यकारी अध्यक्ष उमेश माथुर के नेतृत्व में विद्युत लोको शेड में सभी अनुभागों में जाकर कर्मचारियों व सुपरवाइजर स्टाफ से रूबरू चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। रेलवे मजदूर संघ ने विद्युत लोको शेड में पहुंचकर कर्मचारियों की समस्याएं जानी और उनके शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। मंडल पदाधिकारियों को जो समस्याएं सुनने को मिली उनमें महिला कर्मचारियों के लिए टॉयलेट की कमी, शेड में ओवरहाल कार्य के लिए जगह की कमी, स्क्रैप मटेरियल को नहीं उठाए जाने सहित अन्य समस्या शामिल थी। इस दौरान टीआरएस /टीआरडी शाखा अध्यक्ष जगदीश जुनानिया, सचिव कुंदन आगलावे, मुख्यालय सदस्य सरताज हुसैन, शेख रमजान सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
रेल कर्मचारी संघ के नेताओं ने जानी समस्याएं

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








