इटारसी। जर्जर आवास और सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन द्वारा डीजल शेड में प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों ने रैली निकालकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
रेलवे कालोनी की समस्याओं के निदान की मांग कर रहे कर्मचारी टूल डाउन की बात पर अभी अड़े हैं। एक सप्ताह में अधिकारियों ने यूनियन की मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया तो यूनियन से जुड़े सभी पदाधिकारी व सदस्य टूल डाउन करेंगे। यूनियन ने इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन देकर अपनी मांग दोहराई थी। यूनियन ने ज्ञापन में बताया कि अधिकारी कर्मचारियों की समस्या पर ध्यान नहीं देकर अपनी मनमानी कर रहे हैं। अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ अभी एक सप्ताह तक सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है। यूनियन ने गुरूवार को रैली का निर्णय लिया था हालांकि आचार संहिता प्रभावशील होने की वजह से रैली शेड के भीतर ही निकाली जाएगी।
रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








