इटारसी। वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के अनुप्रयोगों द्वारा कोरोना कोविड -19 संक्रमण से बचाव के लिए, अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ा सकते हैं इस विषय पर पीड़ित मानवता के हित में इंस्टीट्यूट ऑफ होलिस्टिक मेडिसिन इंदौर ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का प्रथम वेबिनार कॉन्फ्रेंस आज प्रारंभ हुआl यह वेबिनार 23 एवं 24 मई को प्रतिदिन समय दोपहर 2 से 4 बजे तक ज़ूम एप पर प्रसारित होगा l इस हेल्थ सेमिनार में डॉ प्रताप सिंह वर्मा को स्पीकर बनाया गया हैं l जो एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति से कोविड 19 से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाना हैं, पर 24 मई को दोपहर 3 बजकर 45 मिनिट से प्रस्तुति देंगे l इस ऑनलाइन लाइव वेबीनार में सम्मिलत होने हेतु ज़ूम एप इंस्टाल करने के उपरांत https://us02web.zoom.us/j/88400054181 लिंक को फॉलो करना होगाl
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर वेबिनार


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








