इटारसी। शहर में महिलाओं की संगीत संस्था इटारसी सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में 28 सितंबर को स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जन्मदिन पर संगीतमय आयोजन श्री साईं कृष्णा रिसोर्ट में किया गया।
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्मदिन पूरे देश में संगीतप्रेमी संस्थाएं मना रही हैं। लता जी के 90 वे जन्मदिन पर इटारसी सांस्कृतिक मंच ने भी साईंकृष्णा रिसोर्ट में संगीतमयी आयोजन किया। यह कार्यक्रम महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए आयोजित था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, वरिष्ठ सामाजसेवी श्रीमती कल्पना शर्मा, श्रीमती प्रतिभा दुबे, हेमा पुरोहित, वंदना ओझा, नीरजा फौजदार, डॉ. विजया टिकरया मौजूद थीं। संगठन की सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पिछले दिनों हुए ऑडिशन के बाद चयनित महिलाओं ने अपनी आवाज में लता मंगेशकर के गीत गाये।
एकल वाले गीतों के बीच श्रोताओं से भी लता जी के गीतों के अंतरे गाने को कहा जा रहा था। गाने के लिए श्रोता महिलाओं में भी गजब का उत्साह था। इस संगीत समागम के मध्य सांस्कृतिक मंच की सदस्यों ने सामूहिक रूप से मिले सुर मेरा तुम्हारा गीत की प्रस्तुति दी। लता मंगेशकर की आवाज नामक यह कार्यक्रम देर रात तक चला। संचालन अनिता राठौर दीप्ति कोठानी ने किया। आभार श्रीमती उमा शुक्ला ने किया।
लता मंगेशकर के जन्मदिन पर हुआ संगीतमय आयोजन

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









