---Advertisement---

लायंस क्लब ने अस्पताल को दी 80 पीपीई किट

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। लायंस आफ इटारसी ने शहर के शासकीय अस्पताल को 80 किट उपलब्ध करायी है। क्लब के पदाधिकारियों ने आज अस्पताल अधीक्षक को ये सारी किट प्रदान की हैं। इस अवसर पर क्लब के अनेक सदस्य और अस्पताल का स्टाफ मौजूद था।
कोरोना संक्रमण को देखते हुये 3233 जी-2 डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ आरजी पाठक ने इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब से अनुदान स्वरूप मांग की थी, जिसके तहत होशंगाबाद के लिए 180 पीपीई किट स्वीकृत हुई थीं। 80 पीपीई किट की पहली खेप इटारसी अस्पताल के लिए आने के बाद लायंस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल झा के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति शासकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ एके शिवानी को सौंपी। डिस्ट्रिक्ट प्रतिनिधि के रूप में राज सैनी, बीबीआर गांधी, अशोक लालवानी और अयूब खान उपस्थित थे।
लायंस क्लब इटारसी फ्रेंड्स, सुदर्शन, कपल, पंख और मैत्री के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों में नीलम गांधी, अतुल अग्रवाल, वंदना ओझा, हेमा पुरोहित, निहारिका मालवीय, सुरेश नंदवानी, शरद गुप्ता, गुलाबचन्द अग्रवाल, मनोज गुप्ता, पारस जैन, रविन्द्र सोनी, लक्ष्मी रघुवंशी, निकिता जैन ने पीपीई किट डॉ शिवानी को सौंपी। पूर्व गवर्नर अनिल झा के प्रयास एवं वर्तमान गवर्नर आरजी पाठक के सहयोग से प्राप्त 100 किट अब जिला अस्पताल को भी प्रदान की जायेंगी। श्री झा ने बताया कि जिला चिकित्सालय के लिये 100 पीपीई किट और प्राप्त हो रही हैं, जिन्हें अतिशीघ्र ही होशंगाबाद के लायंस क्लब के सदस्य एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन जिला अस्पताल होशंगाबाद प्रबंधन को सौपेंगे।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.