इटारसी। लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन (Lions club Itarsi sudarshan) ने गांधी नगर क्षेत्र के वार्डवासियों के लिए नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर (Diabetes check up camp) लगाया। प्रात: 7.30 बजे से 9.30 बजे के बीच शंकर मंदिर में लगे कैंप में लगभग सौ वार्डवासियों मधुमेह जांच की गई।
इस अवसर पर वार्ड 27 के निवृतमान पार्षद राकेश जाधव भी उपस्थित रहे। क्लब की ओर से डॉ. राजेश गुप्ता एवं डॉ मनीषा गुप्ता ने टेक्नीशियन रंजीत चौधरी के साथ उपस्थित हुए लोगों के रक्त में मधुमेह की जांच की। वार्डवासियों के हाथों को जांच के पूर्व सेनेटाइज किया। जो लोग बिना मास्क पहने आये थे, उन्हें मास्क भी वितरित किए।
दो घंटे तक चले सुबह खाली पेट किये चेकअप में 15 लोगों में शुगर की मात्रा अधिक पाई गई। इन लोगों को अपना खय़ाल रखने के लिए मार्गदर्शन पत्रक एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने को कहा है। इस अवसर पर क्लब के बीबीआर गांधी, अयूब खान, सर्वजीत सिंह सैनी, मनोज गुप्ता, रविन्द्र सोनी भी मौजूद रहे।
लायंस क्लब (Lions club) के मधुमेह शिविर में हुई जांच


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








