पांच में से तीन को जेल, दो रिमांड पर
इटारसी। रेलवे स्टेशन के सामने आटो चालक लिखीराम पटेल से मारपीट के सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों के घर पर लगातार कुछ दिनों से दबिश दे रही थी तो सभी आरोपी आज सुबह 10 बजे पुलिस थाने में पेश हो गए जहां उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आटो चालक लिखीराम पटेल से मारपीट के आरोपी राजकुमार सोनकर, रज्जन सोनकर, विशाल सोनकर, सुरेन्द्र सोनकर और अमित सोनकर ने आज पुलिस थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके आज दोपहर कोर्ट में पेश कर दो की पुलिस रिमांड मांगी। कोर्ट ने आरोपियों रज्जन और अमित की दो दिन की पीआर देकर शेष तीनों को जेल भेज दिया है।
लिखीराम पटेल से मारपीट के सभी आरोपी गिरफ्तार

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








