---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

लॉकडाउन में की गई व्यवस्था की उड़ाई जा रही थी धज्जियां

By
—
On:
Follow Us

पुलिस ने व्यवसायी एवं वाहन चालकों को लताड़ा
इटारसी। मुख्य बाजार क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान की गई व्यवस्था की खुलेआम अवहेलना होता देख थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने आज व्यापारियों और वाहन चलकों को फटकार लगाते हुए भविष्य में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। दुकान पर मास्क नहीं लगाने और ग्राहकों को भी बिना मास्क देखकर थाना प्रभारी भड़के थे। इधर ट्रैफिक अमले ने भी वाहन चालकों की जांच कर जुर्माना भी वसूला।
थाना प्रभारी डीएस चौहान ने कहा कि कि दुकान पर पांच लोगों से अधिक न हों, मास्क लगाना ग्राहकों एवं दुकानदारों को आवश्यक है, दुकानों पर सेनेटाइजर भी आवश्यक होना चाहिए, लेकिन कई व्यवसायी अपनी जिंदगी से बेपरवाह होकर सुरक्षा की पूरी तरह अनदेखी कर रहे हैं जिससे खफा थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने पुलिस टीम के साथ बाजार क्षेत्र में दुकानों के सामने खड़े वाहनों को हटवाते हुए पार्किंग स्थल पर खड़े करने के निर्देश दिए। अनेक व्यवसायियों को संक्रमण से बचाव के प्रबंध न करने के लिए लताड़ा। इसके साथ ही बाजार क्षेत्र में खड़े फल हाथ ठेला व्यवसायियों को बीच सड़क से हटाकर नियत स्थान पर भेजने के निर्देश देते हुए उपस्थित पुलिस कर्मियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मैं फिर लौटकर आऊंगा, यहां फल ठेला दिखे तो कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी की गाड़ी जाते ही एक घंटे के अंदर वापस सड़क पर फल ठेला व्यवसायी खड़े हो गए। इधर, ट्रैफिक टीम द्वारा देर शाम ओवर ब्रिज तिराहे पर लापरवाह वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई में बीस वाहन चालकों से करीब साढ़े छह हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.