लोकतंत्र का महापर्व : 17 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे अपना सांसद
इटारसी। सोमवार को सुबह 7 बजे से मतदाता अपना केन्द्रीय प्रतिनिधि यानी सांसद चुनने के लिए वोट डालेंगे। मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। इस बार पिछले चुनावों की अपेक्षा अधिक गर्मी को देखते हुए मतदान का समय दो घंटे अधिक बढ़ाया गया है। यानी इस बार मतदाताओं को अपना केन्द्रीय प्रतिनिधि चुनने के लिए कुल 11 घंटे का वक्त मिलेगा। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में सोमवार को 17 लाख से अधिक मतदाता अपने सांसद का चयन करेंगे। संपूर्ण संसदीय क्षेत्र में 2250 मतदान केन्द्र बनाए हैं। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में नोटा सहित 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिनमें से क्षेत्र के 17 लाख से अधिक मतदाता अपना सांसद चुनेंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 3 हजार 756 है। इनमें 8 लाख 95 हजार 775 पुरूष, 8 लाख 7 हजार 918 महिलाएं तथा 63 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र 119-नरसिंहपुर में कुल 2 लाख 19 हजार 616 मतदाता है जिनमें 1 लाख 13 हजार 594 पुरूष, 1 लाख 6 हजार 16 महिलाए तथा 6 थर्ड जेंडर के मतदाता है। 120-तेंदूखेड़ा में कुल 1 लाख 74 हजार 160 मतदाता हंै जिनमें 91 हजार 463 पुरूष, 82 हजार 694 महिलाएं तथा 3 थर्ड जेंडर मतदाता है। 121-गाडरवारा में कुल 1 लाख 95 हजार 811 मतदाताओं में से 1 लाख 3 हजार 326 पुरुष एवं 92 हजार 485 महिलाए हंै। होशंगाबाद जिले में विधानसभा क्षेत्र 136-सिवनीमालवा में कुल 2 लाख 28 हजार 640 मतदाताओं में से 1 लाख 19 हजार 705 पुरूष, 1 लाख 8 हजार 929 महिलाए तथा 6 थर्ड जेंडर के मतदाता है। 137-होशंगाबाद में कुल 2 लाख 16 हजार 510 मतदाता है, इनमें 1 लाख 12 हजार 333 पुरूष, 1 लाख 4 हजार 151 महिलाएं तथा 26 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार 138-सोहागपुर में कुल 2 लाख 25 हजार 717 मतदाताओं में से 1 लाख 19 हजार 622 पुरूष, 1 लाख 6 हजार 88 महिलाए तथा 7 थर्ड जेंडर के मतदाता है। 139-पिपरिया में कुल 2 लाख 13 हजार 833 मतदाता है जिनमें 1 लाख 12 हजार 663 पुरूष, 1 लाख 1 हजार 162 महिलाए तथा 8 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल है। रायसेन जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 140-उदयपुरा में मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 29 हजार 469 है, इनमें 1 लाख 23 हजार 69 पुरूष, 1 लाख 6 हजार 393 महिलाए तथा 7 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।
युवा मतदाताओं की है अहम भूमिका
लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान प्रक्रिया में युवा मतदाताओं की अहम भूमिका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में 18 से 19 वर्ष की उम्र के कुल 47 हजार 403 मतदाता हैं, जिनमें 26 हजार 883 पुरूष, 20 हजार 519 महिलाएं तथा 1 थर्ड जेंडर मतदाता है। 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं का विधानसभावार विभाजन देखा जाए तो नरसिंहपुर में 5578 मतदाताओं में से 3171 पुरूष, 2406 महिलाए तथा 1 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। तेंदूखेड़ा में 4237 मतदाताओं में 2492 पुरूष एवं 1745 महिला मतदाता है।, गाडरवारा में 4441 मतदाताओं में 2602 पुरूष तथा 1839 महिलाए, होशंगाबाद जिले में सिवनीमालवा विधानसभा में 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 7850 है इनमें 4229 पुरूष तथा 3621 महिलाए हैं, विधानसभा होशंगाबाद में 6137 मतदाताओं में 3229 पुरूष एवं 2908 महिलाए है। विधानसभा सोहागपुर में 7842 मतदाताओं में 4481 पुरूष तथा 3361 महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा पिपरिया में कुल 6633 मतदाताओं में 3770 पुरूष तथा 2863 महिला मतदाता है। इसी प्रकार रायसेन जिले के अंतर्गत उदयपुरा विधानसभा में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 4685 मतदाता है जिनमें 2909 पुरूष एवं 1776 महिला मतदाता है।
इसी तरह से होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की कुल संख्या 4 लाख 20 हजार 921 है जिनमें 2 लाख 24 हजार 165 पुरूष, 1 लाख 96 हजार 732 महिला तथा 24 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं का विधानसभावार विभाजन देखा जाए तो नरसिंहपुर में 51963 मतदाताओं में से 27013 पुरूष, 24948 महिलाए तथा 2 थर्ड जेंडर मतदाता है। तेंदूखेड़ा में 41240 मतदाताओं में 21893 पुरूष एवं 19344 महिला तथा 3 थर्ड जेंडर मतदाता है।, गाडरवाड़ा में 47135 मतदाताओं में 25446 पुरूष तथा 21689 महिलाए शामिल है। होशंगाबाद जिले के अंतर्गत सिवनीमालवा विधानसभा में 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की कुल संख्या 61168 है इनमें 32122 पुरूष तथा 29045 महिलाए तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं, विधानसभा होशंगाबाद में 50972 मतदाताओं में 26072 पुरूष एवं 24890 महिलाए तथा 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। विधानसभा सोहागपुर में 58756 मतदाताओं में 31508 पुरूष तथा 27245 महिला तथा 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। विधानसभा पिपरिया में कुल 54842 मतदाताओं में 29359 पुरूष तथा 25482 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। इसी प्रकार रायसेन जिले के अंतर्गत उदयपुरा विधानसभा में 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के कुल 54845 मतदाता है जिनमें 30752 पुरूष एवं 24089 महिला तथा 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
जिले में लगभग 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
होशंगाबाद जिले में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने संपूर्ण व्यवस्थाएं कर ली है। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ चिन्हित मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी, वेबकास्ंिटग एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने बताया कि जिले में लगभग 3 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किये हैं। जिले के पुलिस बल के साथ-साथ होमगार्ड एवं वन विभाग के सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा आईटीबीपी की 4 कंपनिया, सीआरपीएफ की एक प्लाटून, जीआरपी बल, देवास एवं बुरहानपुर से आए जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल 18 वी बटालियन शिवपुरी एवं विशेष सशस्त्र बल 6 वी बटालियन जबलपुर को भी तैनात किया गया है। जिले में 3 वल्नरेबल तथा 157 क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिन्हित किये हैं जिन पर आवश्यतानुसार सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। जिले के 129 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्ंिटग, 119 केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। विधानसभा सिवनीमालवा के 29, होशंगाबाद 38, सोहागपुर के 31 तथा पिपरिया के 31 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी। सिवनीमालवा के 20, होशंगाबाद के 19, सोहागपुर के 7 तथा पिपरिया के 16 मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है। इसी प्रकार सिवनीमालवा के 26, होशंगाबाद के 27, सोहागपुर के 31 तथा पिपरिया के 35 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
CATEGORIES Narmadanchal