---Advertisement---

लोकतंत्र के महापर्व : सात घंटे चला जलसा

By
On:
Follow Us

महात्मा गांधी मार्ग तिरंगे से सजा, फहराया तिरंगा 
इटारसी। लोकतंत्र की 68 वी वर्षगांठ आज यहां हर्ष, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनी। 79 वे गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम गांधी स्टेडियम में हुआ। सुबह 8 बजे से शहर के विभिन्न स्कूलों, सरकारी, अशासकीय संस्थानों में राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर मिष्ठान वितरण हुए। मुख्य समारोह करीब सात घंटे चला। इस दौरान सुबह घर से जल्दी आए बच्चों को नगर पालिका की ओर से जलपान भी कराया गया। स्वागत समारोह का संचालन जयकिशोर चौधरी ने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन गोविन्द श्रीवास्तव ने किया।

it26118

गांधी स्टेडियम में सुबह 9 बजे से मुख्य समारोह प्रारंभ हुआ। यहां नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश अंत्योदय समिति के अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल थे। इससे पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने शहीद स्मारक जयस्तंभ चौक पर भी ध्वजारोहण किया। सुबह पुराने देना बैंक भवन से मार्चपास्ट करते बच्चे जयस्तंभ चौक पहुंचे। पूरे एमजी मार्ग को तिरंगे झंडे, तिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। महात्मा गांधी मार्ग पर एनसीसी, स्काउट-गाइड, छात्र-छात्राओं के बैंड दल ने आकर्षक मार्चपास्ट निकाला। मार्चपास्ट के साथ आर्डनेंस फैक्ट्री की पिनाका मिसाइल, मारुति नर्सिंग कालेज की ग्राम स्वास्थ्य मिशन, टैगोर स्कूल की स्किल इंडिया और नपा की स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 थीम पर आधारित झांकी थी। यहां से मार्चपास्ट गांधी स्टेडियम पहुंचा। यहां मुख्य अतिथि हरिशंकर जैसवाल, नपाध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, सीएमओ अक्षत बुंदेला सहित अन्य अतिथियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी मैदान में नपाध्यक्ष ने झंडावंदन किया, अतिथियों ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान और नपाध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन और नपा द्वारा अब तक किए कार्यों की जानकारी उपस्थित हजारों नागरिकों को दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, पूर्व सीएमओ सुरेश दुबे, एसडीएम, तहसीलदार, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, भाजयुमो नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, सभापति राकेश जाधव सहित अन्य सभापति, नपा के पार्षद सहित हजारों नागरिक लोकतंत्र के पर्व के साक्षी बने।

पिनाका राकेट मिसाइल रही आकर्षण का केन्द्र
आयुध निर्माणी इटारसी द्वारा तैयार पिनाका राकेट मिसाइल की झांकी मुख्य समारोह का आकर्षण रही। पिनाका की शक्ति को शहर वासियों को फैक्ट्री के मयंक तिवारी ने बताकर गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि यह मिसाइल 44 सैकंड में 40 किलोमीटर तक पहुंचती है, यह एक साथ 12 मिसाइल का संग्रह है जो आर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी द्वारा तैयार की जाती है। यह एक बार में डेढ़ किलोमीटर का एरिया पूरी तरह से तबाह कर देती है। कारगिल युद्ध में इसकी भूमिका की जानकारी भी उन्होंने दी। उन्होंने बताया कि पिनाका मार्क-2 भी हम तैयार कर रहे हैं जो 75 किमी तक मार करती है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में प्राथमिक विभाग में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल, ज्ञानगंगा स्कूल, गुरुनानक पब्लिक स्कूल और सेंट पॉल स्कूल, माध्यमिक विभाग में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कुसुम मालपानी, रानी अवंती विद्या निकेतन, महाराष्ट्र हाई स्कूल तथा उच्चतर विभाग में गुरुनानक पब्लिक स्कूल, अग्रवाल पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल, रेन बो पब्लिक स्कूल और सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुति दी। स्कूलों की प्रस्तुति में स्वच्छता अभियान, स्किल इंडिया, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अलावा देशभक्ति से परिपूर्ण संदेश शामिल रहे।

it26118 2

इस तरह रहे परिणाम
प्राथमिक विभाग में
प्रथम सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, द्वितीय स्थान पर गुरुनानक पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल और तीसरे स्थान पर ज्ञानगंगा प्राथमिक शाला रही।
माध्यमिक विभाग में
प्रथम स्थान कुसुम मालपानी स्कूल का रहा। द्वितीय स्थान पर महाराष्ट्र स्कूल और तृतीय स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रही।
उच्चतर विभाग में
प्रथम स्थान पर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, द्वितीय रेन बो और तीसरे स्थान पर गुरुनानक पब्लिक स्कूल रहा। इसके साथ ही एक अध्यक्षीय ट्राफी भी ओवरआल प्रदर्शन पर प्रदान की जाती है, जो गुरुनानक पब्लिक स्कूल को मिली।

it26118 3

इनका किया गया सम्मान
साहित्य के क्षेत्र में इस वर्ष का लेखन एवं साहित्य का सम्मान सुरेश जोशी, श्रीमती स्वर्णा छेनिया को काव्य साहित्य के लिए सम्मानित किया। समाजसेवा सम्मान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यूके शुक्ला, समाजसेवी मनोज सारन, शिक्षक एवं समाजसेवी राजकुमार दुबे, मो. आसिफ, संगीत के क्षेत्र में संगीत शिक्षक नवनीत तिवारी, गायन में बसंत बतरा, शिक्षण सम्मान शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कुमकुम जैन, विज्ञान के क्षेत्र में सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं वैज्ञानिक बीएल मलैया, चिकित्सा सेवा के लिए डॉ. पीडी अग्रवाल, खेल सम्मान वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एससी लाल, स्वच्छता मिशन में योगदान के लिए डॉ. रविन्द्र गुप्ता, यातायात प्रभारी विजय शंकर द्विवेदी, विशिष्ट सेवा सम्मान एनएस चौहान (मरणोपरांत), विशेष गौरव सम्मान कु. अदिति भावसार डीएसपी, कु. डॉली रैकवार तहसीलदार, राजेश्वरी कौरव डीएसपी में चयन होने पर, विवेक सागर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व करने पर उनकी मां ने ग्रहण किया। विवेक इन दिनों भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं। इसी तरह से असिस्टेंट डायरेक्टर अभिषेक सिंह, अखिलेश यदुवंशी, यातायात के लिए मदनलाल यादव, पीटी में योगदान के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक केके दुबे, उसमान खान, अजय दुबे, जीडी गेहलोत, आरके गौर, अशोक मालवीय, आरके सेजकर, बसंत सोनी, एनसीसी प्रभारी हेतु मेजर धीरेन्द्र शुक्ला, श्रीमती शिवी सूद, सुश्री कीर्ति पाली, केके बोरलेवार, गणतंत्र दिवस समारोह में सक्रिय सहयोग के लिए सुनील परमार, मुकेशचंद्र मैना, आशीष भदौरिया, खेल प्रतिभाओं में कुशल सिंह भदौरिया शूटिंग, आयुष मेषकर व्हालीबाल, प्रिया बरखने फुटबाल, प्रियांश जैन व्हालीबाल, अपूर्वा खंडेलवाल अंतर्राष्ट्रीय इवेंट में चयन, मनोज बोहित पावल लिफ्टिंग, अंजलि पटेल स्कूल साफ्टबाल, युक्ता बोहत फुटबाल,जगदीश जुनानिया पावर लिफ्टिंग, जागृति जुनानिया पावर लिफ्टिंग, तुषार नायक हॉकी, मो. फैज एथलेटिक्स, राम झलिया कुश्ती, मुजम्मिल अली हॉकी कोच, कु. शनम खातून फुटबाल, जैद खान हॉकी विजुल मालवीय क्रिकेट के साथ ही नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता सर्वेक्षण में योगदान देने वालों का भी सम्मान मुख्य समारोह में किया गया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.