इटारसी। रविवार को तवा प्लाजा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन एवं मंडलम स्तर की सभा का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय सरताज सिंह नेतृत्व में हुई। बैठक में पूर्व गृह उपमंत्री विजय दुबे काकू भाई, पूर्व विधायक अंबिका शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रवि किशोर जैसवाल, नीलम गांधी, अशोक साहू, आईटी सेल प्रदेश महामंत्री शेष मेहरा, संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता पारस जैन, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बामने, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बाबू चौधरी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधवी मिश्रा, विधानसभा प्रवक्ता शैलेन्द्र पाली, युवा नेता घरेलू विद्युत निराकरण समिति के सदस्य आरिफ खान, सीमा भदौरिया, नसीम बानो एवं नगर के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाकर एकजुट होकर आगामी लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में कार्य कर उन्हें जिताकर लोकसभा में पहुंचाने का संकल्प लिया।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनी कांग्रेस की रणनीति
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








