लोकेश खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत
होशंगाबाद। भाजपा नेता लोकेश तिवारी को पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने पार्टी का खेल प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। हाल ही में इस पर से संजीव मिश्रा ने इस्तीफा दिया था।
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक लोकेश तिवारी ताईक्वांडों के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं। साथ ही उन्हें रेड बेल्ट प्राप्त है। उन्होंने राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर कई मैडल जीते हैं। जल्द ही श्री तिवारी प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित करेंगे।