इटारसी। रनिंग माइलेज का निर्धारण हेतु प्रशासन को चेताने देश की हर लॉबी के सामने आज आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। यहां इटारसी में भी संगठन ने पश्चिम मध्य रेलवे एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले लॉबी के सामने प्रदर्शन किया। सैंकड़ों की संख्या में लोको रनिंग के सदस्यों ने नारेबाजी की।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि माइलेज का निर्धारण प्रशासन ने स्वयं के 1980 के फार्मूले के अनुसार यदि नहीं किया तो तो संगठन 48 घंटे की भूख हड़ताल के स्थान पर हड़ताल पर जाने का निर्णय भी ले सकती है। डब्ल्यूसीआर के जोनल सह सचिव विक्रम यादव ने कहा कि इस बार कर्मचारी के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अनिल चौहान, सह अध्यक्ष अरविंद वर्मा, कोषाध्यक्ष वैभव डोंगरे, कार्यकारी अध्यक्ष रामस्वरूप मेहतो, अभिजीत मालवीय सहित सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।
लोको रनिंग स्टाफ ने किया प्रदर्शन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








