---Advertisement---

वकीलों को तीन माह के लिए मिलेगी काले कोट से मुक्ति

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। वकीलों को 15 अप्रैल से तीन माह के लिए काले कोट से मुक्ति मिलेगी। गर्मी के मौसम को देखते हुए 15 अप्रैल 2025 से 15 जुलाई 2025 तक जिला न्यायालय और तहसील न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं को कोट पहनने से छूट दी गई है। यह निर्णय अधिवक्ताओं की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि वे गर्मी के मौसम में भी अपना काम आसानी से कर सकें।

मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने अधिवक्ता गणवेश से संबंधित बार कौंसिल आफ इंडिया के नियम के संदर्भ में जानकारी दी है कि ग्रीष्म कालीन अवधि में अधिवक्ताओं को कोट पहनकर व्यवसाय करने के नियम में शिथिलता प्रदान की है। नियमानुसार 15 अप्रैल 2025 से 15 जुलाई 2025 तक प्रदेश के अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय अथवा उच्च न्यायालय को छोड़कर प्रदेश के अन्य न्यायालयों के समक्ष नियम में शिथिलता के अनुसार अभिभाषकीय दायित्वों का निर्वाह कर सकते हैं। अधिवक्ता इस अवधि में सफेद शर्ट एवं काली/सफेद धारी से कलर की पेंट और एडवोकेट बेल्ड पहन कर अभिभाषकीय दायित्व का निर्वाह कर सकेंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.