वरिष्ठ नागरिक मंच ने मनाया जन्मदिन

इटारसी। सीनियर सिटीजनों की संस्था वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक रविवार शाम को मंच के गोठी धर्मशाला स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया। वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक रविवार को मंच के अध्यक्ष एससी जोशी की अध्यक्षत में हुई। बैठक में नये कोषाध्यक्ष एनपी चिमानिया ने आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष सतीश गोठी, टीआर चौलकर, अशोक सक्सेना, रामविलास चौरे, हेमंत ब्रह्मभट्ट, वीबी नायडू, कामनी शुक्ला, अनिरुद्ध शुक्ला आदि मौजूद थे। संचालन राजकुमार दुबे ने किया। बैठक में श्रीमती उषा चिमानिया एवं सुरेश चंद्र जोशी का संयुक्त जन्मदिन भी मनाया।

CATEGORIES
TAGS
Share This
error: Content is protected !!