होशंगाबाद। बनखेड़ी पुलिस ने पिछले कई वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार स्थाई वारंटी कमलेश रजड़ पिता भागचंद रजड़, 25 साल निवासी ग्राम डंगरहई, हाल निवासी पलिया पिपरिया को प्रकरण क्रमांक 634//12 धारा 354, 323 में आईपीसी में गिरफ्तार कर जेएमएफसी मजिस्ट्रेट पिपरिया की अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई में एएसआई गौरीशंकर मांझी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र शुक्ला, आरक्षक प्रकाश, आरक्षक शशिकांत का सराहनीय योगदान रहा।
वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








