इटारसी। नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ अभियान में लगातार राजस्व की वसूली हो रही है। होली पर्व के दौरान कुछ दिनों के लिए स्थगित अभियान पुन: शुरु कर दिया है। नगर पालिका के जल विभाग के अमले ने पिछले तीन दिनों में अवैध नल कनेक्शन को वैध करके लगभग 37 हजार रुपए की वसूली की है।
सीएमओ सुरेश दुबे ने बताया कि पिछले तीन दिन में करीब तीस कनेक्शन वैध करके 36 हजार 940 रुपए की राजस्व वसूली हुई है। उन्होंने बताया कि गर्मी में पेयजल संकट न हो, इसके लिए हमारी पूरी तैयारी है और सभी को पानी मिले और नगर पालिका को राजस्व भी मिले इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अवैध नल कनेक्शन किए हंै, उन्हें समझाइश देकर उनके कनेक्शन वैध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान को अच्छी सफलता मिल रही है और लोग अवैध कनेक्शन को वैध भी करा रहे हैं। श्री दुबे ने अवैध कनेक्शनधारियों से इस अभियान के दौरान अपने कनेक्शन वैध कराके किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने का आग्रह किया है।
[adrotate banner="7"]
वसूले 3 दिन में 37 हज़ार

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









