वस्तुओं को जलाकर किया चीन का बहिष्कार

वस्तुओं को जलाकर किया चीन का बहिष्कार

इटारसी। अखिल भारत हिन्दू महासभा मध्य प्रदेश द्वारा आज इटारसी जयस्तंभ चौक पर नगर अध्यक्ष राजा प्रजापति के नेतृत्व में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया एवं चाइना मोबाइल, खिलौने वस्तुओं को जलाकर बहिष्कार किया गया।
हिन्दू महासभा मध्यप्रदेश संगठन मंत्री कन्हैयालाल रैकवार ने बताया कि विगत दिनों चीन द्वारा किए गए कायराना कृत्य से हमारी भारतीय सेना के 20 जवानों को छल से मारा गया है। जिसके विरोध में हिन्दू महासभा संभाग जिला नगर के पदाधिकारी द्वारा चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका है। इसी के साथ भारत के सभी युवा साथियों को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने एवं मोबाइल फोन में टिक-टॉक जैसे कई अन्य ऐप को डिलिट करने का सन्देश दिया। केंद्र सरकार से अपील की है कि चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर पूर्णतः रोक लगाई जाए
इस दौरान संभागीय अध्यक्ष बाल बिहारी मालवीय, संभागीय राजनीतिक सलाहकार बालमुकुंद शास्त्री, जिला महामंत्री ठाकुर भारत सिंग, नगर राजनीतिक सलाहकार जितेंश साहू ,नगर उपाध्यक्ष ऊमेश चौधरी, नगर महामंत्री शशिकला रैकवार, नगर सह मंत्री रवि प्रजापति, पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल बडोदिया, नगर कोषाध्यक्ष आशीष प्रजापति, नगर प्रमुख सदस्य मनीष प्रजापति, नितिन प्रजापति, राम भारतद्वाज, पिन्टू, दीपक प्रजापति, सन्नी घावरी उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!