---Advertisement---

विजयासन को चढ़ाने 51 मीटर की चुनरी ले गये भक्त

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर नगर इटारसी एवं उसके आसपास ग्रामीण अंचल से हजारों देवी भक्त पदयात्रा करते हुए सलकनपुर पहुंच रहे हैं। जहां वह प्रथम दिन में प्रात:काल सलकनपुर वाली माता विजयसन के दर्शन करेंगे।
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हजारों देवीभक्त सलकनपुर वाली माता विजयासन के दर्शन करने हेतु पदयात्रा करेंगे जिसका सिलसिला नवरात्रि की पूर्व संध्या शनिवार को प्रारंभ हो गया है। इटारसी एवं आसपास गांव से भी हजारों देवी भक्त पदयात्रा करते हुए देवीधाम पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। श्री बूढ़ी माता मंदिर से भी स्वसहायता समूह की महिलाएं 51 मीटर चुनरी लेकर गाजे-बाजे के साथ सलकनपुर के लिए रवाना हुई। पदयात्रियों के लिए एनएच 69 पर डायवर्सन तिराहे पर नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा दस दिवसीय भंडारे का आयोजन प्रारंभ किया। प्रथम दिन पूड़ी-सब्जी के पैकेट पदयात्रियों को दिये गये हैं। समिति के संयोजक राजा चौरे ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन से अंतिम दिन तक फलाहारी भंडारा किया जाएगा।
इधर शहर की सामाजिक संस्था ड्रीम्स इंडिया क्लब की फलाहारी भंडारे की पूर्ण सामग्री लेकर पीलीकरार रवाना होने के पूर्व क्लब के अध्यक्ष रामविलास गौर ने बताया कि दोपहर 3 बजे से मध्य रात्रि तक सलकनपुर पदयात्रियों की सेवा में सभी प्रकार की सुविधाओं की व्यवस्था रखी गयी है।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.