इटारसी। नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित छटवी आल इंडिया दौलतराम वर्मा मेमोरियल आमंत्रण इंटर स्कूल हॉकी टूर्नामेंट में उपविजेता बनकर लौटी टीम इटारसी का आज दोपहर यहां रेलवे स्टेशन पर किसी विजेता टीम की तरह ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला हॉकी संघ और सोशल मीडिया ग्रुप अपनी इटारसी के सदस्यों ने खिलाडिय़ों और टीम के साथ गए कोच कन्हैया गुरयानी और शफीक कुरैशी को फूल मालाओं से लाद दिया।
इटारसी उपविजेता की ट्राफी लेकर पहुंचे हॉकी टीम के सदस्यों को फ्रेन्ड्स स्कूल के साथी विद्यार्थियों ने न सिर्फ फूल माला पहनायी बल्कि ढोल की थाप पर उनके साथ जमकर डांस भी किया। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ से वरिष्ठ खिलाड़ी दीपक जेम्स, जयराज सिंह भानू, गजेन्द्र तोमर, आरिफ खान, रीतेश श्रीवास, राजेश पटवा, वसीम खान, नितिन राज, विनोद दास, साजिद मलिक और अपनी इटारसी ग्रुप से यज्ञदत्त गौर, शिवकिशोर रावत, अनिल मिहानी, मनोज मालवीय, प्रदीप रैकवार, जयकिशोर चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
विजेताओं की तरह किया टीम इटारसी का स्वागत

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








