इटारसी। शासकीय एमजीएम पीजी कालेज में संचालित एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन इकाई के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पीके पगारे ने की। मुख्य अतिथि गणेश उपारिया एड्स रोकथाम के समन्वयक थे। प्राचार्य डॉ. पगारे ने कहा कि एड्स के बारे में युवा वर्ग में चेतना बहुत आवश्यक है। मुख्य अतिथि श्री उपारिया ने विस्तार से एड्स का स्वरूप, लक्षण, कारण एवं निदान को बताया। उन्होंने कहा मरीजों को रक्त चढ़ाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। प्रयास यह रहना चाहिए कि रक्तदाता अपने रिश्तेदार अथवा जान पहचान व्यक्ति हो। विशेष अतिथि के रूप में सरकारी अस्पताल इटारसी से रितेष मानकर ने विद्यार्थियों को माइक्रो ऑर्गानिजम से बचाव के बारे में अवगत कराया। अन्य विशेष अतिथि सरकारी अस्पताल से नरेन्द्र यादव ने टीबी एवं एड्स के पारस्परिक संबंध को विस्तार से बताया एवं बचाव के बारे में भी बताया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राकेश मेहता ने छात्र-छात्राओं को एड्स एवं एचआईवी में फर्क समझाया। इस कार्यक्रम में एनएसएस इकाई प्रभारी डॉ. एचपी दीक्षित एवं डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, रेड रिबन क्लब के प्रभारी श्रीमती अभिलाषा बैस, प्राध्यापक डॉ. गायत्री राय, डॉ. अरविंद शर्मा एवं डॉ. मुकेश जोठे उपस्थित थे। संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. पीके अग्रवाल ने किया। छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मी बनवारी, उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, सचिव आकाश एवं सहसचिव रेणु दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया।
[adrotate banner="7"]
विद्यार्थियों को बताए एड्स से बचने के उपाए

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









