इटारसी। आज मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने नर्मदा अस्पताल जाकर वहां भर्ती गंभीर मरीजों के हाल जाने और चिकित्सकों से चर्चा की। डॉ. शर्मा ने आईसीयू में भर्ती मरीज जितेन्द्र पिता महेश यादव 40 वर्ष से मिलकर उनका हाल जाना। अस्पताल प्रबंधन से जुड़े मनोज सारन ने बताया कि जितेन्द्र ने अत्यधिक मात्रा में कीटनाशक पीयी है, उसे गंभीर स्थिति में यहां भर्ती किया है। इसके अलावा डॉ. शर्मा ने यहां भर्ती एक ओर मरीज जगदीश कंडारे से मिलकर उनका हाल जाना। डॉ. शर्मा ने चिकित्सकों से दोनों मरीजों की स्थिति के बारे में बातचीत की।
विधानसभा अध्यक्ष ने की पीडि़तों से मुलाकात

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








