इटारसी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने साईं सेवा समिति खेड़ापति मंदिर पुरानी इटारसी पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मंदिर समिति को दी तीन सौगात दी। डॉ. शर्मा ने यहां सुलभ शौचालय, 1 हजार वर्गफुट में टीन शेड और मंदिर परिसर में गार्डन विकसित कराने की घोषणा की।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, सभापति राकेश जाधव, नीलेश चौधरी, अनिल चिमानिया, राजकुमार मालवीय,राजू बैस, चेतन राजपूत, आकाश गालर, विपुल चौधरी, योगेंद्र अरक्का, राहुल चौर, मयंक मेहतो, सत्यम चौधरी, गोविंद, प्रवीण राजपूत, पवन चौहान एवं साईं सेवा समिति खेड़ापति मंदिर पुरानी इटारसी के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने दी मंदिर समिति को तीन सौगात

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








