---Advertisement---

विधानसभा अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर, परेड की सलामी ली

By
On:
Follow Us

जिले में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस
होशंगाबाद। जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मना। पुलिस परेड ग्राउंड में मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। डॉ. शर्मा ने गुब्बारे छोड़े। परेड दलों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। परेड दल में विशेष सशस्त्र बल 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला नगर सेना, 13 वीं एमपी बटालियन, एनसीसी सीनियर डिविजन, नर्मदा महाविद्यालय, 5 एमपी गल्र्स बटालियन एनसीसी जूनियर विग, 13 एमपी जूनियर एनसीसी बालक उत्कृष्ट विद्यालय, 1 एमपी नेवल यूनिट उत्कृष्ट विद्यालय, 5 एमपी गल्र्स बटालियन एनसीसी जूनियर विग एसएनजी स्कूल, स्काउट एंड गाइड कन्या शाला जुमेराती, शौर्यादल, पुलिस बैंड दल शामिल थे। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया।

hbad260118 5

सांस्कृतिक कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शांति निकेतन सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल की छात्राओं ने वंदे मातरम की धुन पर स्वच्छ भारत मिशन एवं देश भक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। पं.रामलाल शर्मा उमावि के विद्यार्थियों ने सत्यमेव जयते पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। पाणिनी ज्ञानपीठ स्कूल के छात्र-छात्राओ ने किसानों द्वारा अनाज उत्पादन एवं अन्नदाता की राष्ट्र की सेवा में योगदान को प्रतिपादित करते हुए तमिल गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। मातृछाया मूक बधिर विशेष विकलांग स्कूल के मूक बधिर छात्र-छात्राओ ने हस्ती हुई गुडिय़ा रानी गीत पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए सामूहिक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। नर्मदावैली इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीत तिरंगा साक्षी है, गीत पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी।

hbad260118 4

विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन
झांकियों में आदिमजाति कल्याण विभाग ने अपनी झांकी के माध्यम से जनजाति शौर्य परंपरा एवं संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया, महिला सशक्तिकरण विभाग ने शौर्या दल द्वारा समाज में नशा मुक्ति के लिए किये जा रहे प्रयासों को दर्शित किया, महिला बाल विकास विभाग ने की झांकी से अटल बाल पालक द्वारा कुपोषित बच्चों की देखरेख में किये जा रहे प्रयासों को बताया। आयुष विभाग ने पंचकर्म में शिरोधारा का प्रदर्शन किया। यह एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जिसके माध्यम से उपचार किया जाता है। जिला पंचायत ने कलेक्टर एक्सप्रेस के माध्यम से गांव-गांव भ्रमण कर समस्याओं के निराकरण को झांकी के माध्यम से दिखाया। जेल विभाग ने बंदियों द्वारा निर्मिल कलाकृति एवं हम दंड नहीं सुधार करते हैं को दर्शित किया। लोकसेवा गारंटी विभाग ने अपनी झांकी में समाधान एक दिवस, सीएम हेल्पलाइन में संतुष्टि से शिकायतों का निराकरण दिखाया। रेशम विभाग ने महिलाओ द्वारा रेशम धागे एवं रेशम से महिलाओं को प्राप्त हो रहे रोजगार एवं रेशम के वस्त्रों के विक्रय का प्रदर्शन किया। सामाजिक न्याय विभाग ने दिव्यांगजनों के पुर्नउत्थान के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओ को तथा स्वास्थ्य विभाग ने जिले के आदिवासी ब्लाक केसला में चिन्हित दूरस्थ पहुंच विहीन क्षेत्रो में मोबाईल टीमो के माध्यम से नियमित टीकाकरण को प्रदर्शित किया। उद्यानिकी विभाग ने लघु एवं सीमांत कृषको को फूलो की खेती के लिए प्रेरित करने एवं कृषि विभाग ने जिले के कृषको की खुशहाली को झांकी के माध्यम से दिखाया। पीएचई विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम नल-जल योजना को प्रदर्शित किया। शिक्षा विभाग ने एम शिक्षा मित्र के माध्यम से उपस्थिति देने वाले शिक्षको की एवं खाद्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रो में राशन वितरण को झांकी के माध्यम से दिखाया। वन विभाग ने प्रकृति, नदी एवं पर्यावरण संरक्षण को अपनी झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया। सहकारिता विभाग ने शून्य प्रतिशत ब्याज की उपयोगिता को अपनी झांकी के माध्यम से दर्शित किया।

पुरस्कार वितरण
झांकी प्रदर्शन में प्रथम पुरस्कार कृषि विभाग, द्वितीय पुरस्कार जिला जेल तृतीय पुरस्कार जिला पंचायत की कलेक्टर एक्सप्रेस को दिया। परेड में ग्रुप ए में जिला पुलिस बल को प्रथम एवं जिला नगर सेना होमगार्ड को द्वितीय ग्रुप बी में सीनियर डिवीजन एनसीसी बालक को प्रथम ग्रुप सी में जूनियर डिवीजन एनसीसी गल्र्स को प्रथम एवं शाकउमा वि को द्वितीय ग्रुप डी में स्काउट एवं गाइड गल्र्स को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। सांस्कृतिक कायक्रम के अंतर्गत शांति निकेतन सीनियर स्कूल को प्रथम, मातृछाया मूक बधिर स्कूल को द्वितीय एवं नर्मदावैली इंटरनेशनल स्कूल को तृतीय पुरस्कार दिया।
मुख्य समारोह में कमिश्नर उमाकांत उमराव, आईजी आरके गुप्ता, कलेक्टर अविनाश लवानिया, एसपी अरविन्द सक्सेना, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

hbad260118

विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल हुए कलेक्टर
जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया गया। शा.बहुउद्देशीय माध्यमिक शाला में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना शामिल हुए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चो के बीच बैठ कर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। मध्यान्ह भोजन में बच्चो को खीर-पूरी, हलवा एवं सब्जी व सलाद परोसी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा, एसडीएम मनोज उपाध्याय, अधिकारी, शिक्षण एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.