---Advertisement---

विधायक ने किया खेतों में फसलों का निरीक्षण

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने होशंगाबाद विधानसभा के करीब आधा दर्जन गांवों का बुधवार को दौरा कर खेतों में फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। विधायक ने किसानों से मुआवजे के लिए प्रशासन से बातचीत करने का आश्वासन दिया।
विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने होशंगाबाद विधानसभा के ग्राम रोहना, तालनगरी, बड़ोदिया, पलासडोह, पालनपुर आदि पहुंचकर खेतों में खड़ी फसल की जानकारी ली। किसान जीवन सिंह राजपूत, चंदन साहू, परसराम पटेल, सरपंच कन्हैयालाल वर्मा, देवेन्द्र पटेल, संतोष राजवंशी के साथ विधायक डॉ. शर्मा ने खेतों में पहुंचकर फसलों को देखा। इन खेतों में सोयाबीन की पत्तियां पीली पड़ गईं हैं और धान में भी परेशानी आने लगी है। मक्का की फसल भी खराब हो गयी है। विधायक ने किसानों को आश्वस् त किया है कि फसल के मुआवजे के लिए वे प्रशासन से बातचीत करके प्रक्रिया संपन्न कराएंगे और जल्द से जल्द सर्वे प्रारंभ कराया जाएगा। विधायक डॉ. शर्मा लगातार खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं। आगामी दिनों में वे होशंगाबाद विधानसभा के अन्य गांवों का भी दौरा करेंगे।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.