
विधायक ने किसानों को मंडियों में जाकर बांटे गमछे
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के आह्वान पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने गेहूं उपार्जन केन्द्रों और कृषि उपज मंडियों में जाकर किसानों को गमछों का वितरण किया।
आज होशंगाबाद विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा होशंगाबाद ग्रामीण मंडल भाजपा के सदस्यों के साथ किसानों को गमछे वितरित किये। इस अवसर पर पीयूष शर्मा, राहुल सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं ने भी बांटे गमछे
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर अनाज खरीदी केंद्रों पर जाकर किसानों का गमछा पहना कर सम्मान किया। वरिष्ठ नेता दीपक हरिनारायण अग्रवाल, शैलेन्द्र दीक्षित, उमेश पटेल सहित अन्य ने सबसे पहले इटारसी मंडी और इसके बाद केसला तुलाई केंद्र, सुखतवा, कालाआखर और पथरोटा तुलाई केंद्र पर जाकर गमछा प्रदान कर किसानों का सम्मान किया।
TAGS bjpBJP ITARSIkrishi upaj mandikrishi upaj mandi itarsiMLA hoshangabadmla of hoshangabadvidhayak Dr sita saran Sharmavidhayak hoshangabad