इटारसी। तहसील विधिक सेवा समिति इटारसी के द्वारा शिक्षक कल्याण संगठन के मार्गदर्शन में शासकीय माध्यमिक शाला मेहरा गांव में विधिक दिवस के तारतम्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 13 नवंबर को दोपहर 2 बजे किया गया है कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार दुबे ने बतलाया कि आयोजन में प्रथम श्रेणी न्यायाधीश माननीय संदीप पाटील भारत के संविधान में वर्णित नागरिकों के मौलिक कर्तव्य की जानकारी देकर उपस्थित जनों को लाभान्वित करेंगे इस अवसर पर साला के छात्र-छात्राओं के साथ साथ ग्राम वासियों की उपस्थिति रहेगी
विधिक साक्षरता शिविर 13 को

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








