---Advertisement---

विरोध : खिलाडिय़ों ने किया सड़क पर हॉकी का अभ्यास

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

गांधी मैदान पर लगाया गन्ना बाजार
इटारसी। खेल मैदान पर एकादशी के लिए गन्ना बाजार लग जाने से अभ्यास से वंचित हॉकी खिलाडिय़ों ने आज विरोध स्वरूप मेजर ध्यानचंद चौराहे पर सड़क पर हॉकी का अभ्यास किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला और एसडीओपी उमेश द्विवेदी ने पहुंचकर खिलाडिय़ों को आश्वासन दिया इसके बाद खिलाड़ी सड़क से हटे। अधिकारियों ने कहा कि एकादशी के बाद सीएमओ श्री बुंदेला स्वयं अपने सफाई अमले के साथ आकर हॉकी खिलाडिय़ों के साथ मैदान की सफाई कराएंगे।

पहले कर चुके थे घोषणा
दरअसल नगर पालिका में हॉकी खिलाडिय़ों ने कोच कन्हैया गुरयानी के नेतृत्व में एक आवेदन देकर मांग की थी कि गन्ना बाजार गांधी मैदान पर नहीं लगाया जाए। नगर पालिका ने कुछ वैकल्पिक व्यवस्था भी देखी थी, लेकिन बात बनी नहीं तो अंतत: इस वर्ष गन्ना बाजार गांधी मैदान पर ही लगाने का निर्णय लिया। अपनी मांग पूरी न होने पर हॉकी खिलाडिय़ों ने घोषणा कर दी थी कि वे इसके विरोध में मेजर ध्यानचंद चौराह के सामने सड़क पर ही हॉकी खेलेंगे। आज खिलाडिय़ों ने वही किया। मौके पर पहुंचे एसडीओपी उमेश द्विवेदी और सीएमओ अक्षत बुंदेला ने जाकर खिलाडिय़ों को आश्वासन दिया कि इस वर्ष व्यवस्था नहीं हो सकी है, आगामी वर्ष में पूर्व से ही गन्ना बाजार के लिए व्यवस्था कर ली जाएगी।

आंदोलन का हुआ राजनीतिकरण
हॉकी खिलाडिय़ों के इस आंदोलन का कांग्रेस ने राजनीतिकरण कर दिया है। हालांकि कोच कन्हैया गुरयानी ने कहा है कि उन्होंने इसे राजनीति से दूर रखा और स्पष्ट किया कि उनका यह आंदोलन सिर्फ खिलाडिय़ों के हित के लिए था। वे किसी राजनीतिक दल को न तो कहने गए और ही आंदोलन में शामिल किया। बावजूद इसके कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाने की कोशिश की। शाम को कांग्रेस प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि नगर पालिका द्वारा हाकी खिलाडिय़ों को बार-बार परेशान किये जाने का कांग्रेस पार्टी तीव्र विरोध करती है। शहर का एकमात्र गांधी मिनी स्टेडियम जो हॉकी खेल के रूप में जाना जाता है जिसमें नगर पालिका द्वारा आये दिन कोई ना कोई कार्यक्रम या त्योहारी बाजार लगा कर खिलाडिय़ों को परेशान किया जा रहा है।

इनका कहना है…!
खिलाडिय़ों से सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई है। उनकी मांग थी कि खेल मैदान को त्योहारी बाजार के लिए नहीं दिया जाए। इस वर्ष हमारे पास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी थी। अगले वर्ष से एकादशी के लिए अगले वर्ष से समय से पूर्व ही स्थान तय कर लिया जाएगा। मैदान में गन्ना बाजार नहीं लगाया जाएगा।
अक्षत बुंदेला, सीएमओ नपा इटारसी

हमारा आंदोलन पूरी तरह से गैरराजनीतिक था, मेरा सभी से अनुरोध है कि इसे राजनीतिक रंग न दिया जाए। यह खिलाडिय़ों के हित का मामला था और हम खिलाडिय़ों ने अपनी मांग प्रशासन के समक्ष अत्यंत विनम्रता से रखी है। गन्ना बाजार का विरोध भी किया है तो शांतिपूर्ण तरीके से किया है। हमें उम्मीद है, प्रशासन अगले वर्ष से इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर वैकल्पिक व्यवस्था कर लेगा, जैसा हमें आश्वासन मिला है।
कन्हैया गुरयानी, हॉकी कोच
gold01018

Sai Krishna1

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.