इटारसी। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की होशंगाबाद जिला इकाई ने सोमवार को आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को नाश्ते में अंडा दिए जाने के विरोध में होशंगाबाद पहुंचकर कलेक्टर धनंजय सिंह को ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से अनुरोध किया है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में शाकाहारी भोजन को ही प्राथमिकता दें। इस दौरान वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भगवानदास अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय शिल्पी, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष मेघराज राठी, जिला महिला प्रभारी भावना चावरा, पूर्व संभागीय अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष होशंगाबाद अखिलेश खंडेलवाल, होशंगाबाद से डॉ. आरके जैन, अनिल अग्रवाल, रचना मस्ते, सुषमा गुप्ता बाबई से उल्लास पाटनी, अजीत गोलछा, नितिन खंडेलवाल, दुर्गेश खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।
विरोध : वैश्य महासम्मेलन ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










