होशंगाबाद। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को हुए जघन्य हत्याकांड मामले में मृतक के पिता और दादा ने आरोपी डाक्टर सुनील मंत्री के लिए फांसी की सजा होने की मांग की है। मृतक वीरेन्द्र उर्फ वीरू पचौरी के पिता और दादा ने कहा है कि ऐसा कृत्य करने वाले को फांसी मिलनी चाहिए। इधर आज पुलिस ने आज मृतक वीरू के शव के टुकड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भोपाल भेजा है।
जिला मुख्यालय होशंगाबाद में डॉक्टर सुनील मंत्री के कत्ल मामले में पुलिस ने मृतक वीरेन्द्र उर्फ वीरू पचौरी के शरीर के टुकड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भोपाल भेज दिया है। जिला अस्पताल से एक वाहन में शव को भोपाल भेजा गया है। बुधवार को दोपहर में मृतक वीरू का पोस्टमार्टम किया गया। शव का पोस्टमार्टम डॉ. आरके वर्मा और डॉ. सुनील जैन ने किया है। डॉ. वर्मा ने बताया कि बॉडी और हड्डियां केमिकल से बुरी तरह से गल गयी थीं, अब भोपाल में ही जांच हो सकेगी।
मृतक वीरू के पिता लक्ष्मीनारायण पचौरी ने बताया कि उनको घटना की जानकारी बेवसाइट पर चल रही खबरों से ही मिली थी। हालांकि उनकी बहू का फोन आया था और उसने बताया था कि वीरू रविवार से घर नहीं पहुंचा है। वे जब होशंगाबाद आए तो घटना की जानकारी मिली। वीरू के दादा गिरधारीलाल पचौरी ने कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
वीरू के दादा बोले, होना चाहिए फांसी की सजा

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









