इटारसी। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिन पर संगठन के सदस्यों ने यहां रोटरी क्लब द्वारा संचालित वृद्धाश्रम अपनाघर में रहने वाले बुजुर्गों के लिए संस्था को फल भेंट किये। इन फलों का यहां रहने वाले बुजुर्गों में वितरण किया गया।
वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिन पर आज बुधवार को रोटरी वृद्ध आश्रम में फल वितरण करने संगठन के सदस्य पहुंचे और फिजिकल डिस्टेंसिंग की नीति के अंतर्गत वितरण न करके संस्था के प्रबंधन को एकसाथ फल भेंट किये। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष संजय शिल्पी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी हरीश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रहलाद बंग भी मौजूद थे।
वृद्धाश्रम अपनाघर प्रबंधन को फल सौंपे


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








