वृद्धाश्रम में फल एवं अल्प आहार वितरित किया

इटारसी। आज जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल इटारसी के तत्वावधान में रोटरी वृद्धाश्रम में फल एवं अल्पाहार वितरण कार्यक्रम किया गया।
मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजीत कलोसिया ने बताया कि डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष हैं। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और ग्राम पंचायत, नगर पालिका से लेकर प्रदेश, केंद्र में भाजपा की जनहितैषी, सर्वहितकारी, राष्ट्रवादी सरकारें हैं तो वह डॉ मुखर्जी के अनथक प्रयासों और महान त्याग का परिणाम है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष राजवंशी, लीलाधर नामदेव, रामजीवन वर्मा, पार्थ राजपूत, अभिषेक तिवारी, राजू सिकंदर, राहुल चौरे, सुनील मोहनिया, योगेश बरगले, रोहित साल्वे, अमन बावरिया, अजय तिवारी, विशाल पटेल, मयंक बस्तवार, यतीश बस्तवार, कर्तव्य बर्गले, प्रशांत चावरे, मनोज कुमार, शुभम सिंह ठाकुर, आकाश रैकवार, मनीष गोहले, विशाल रैकवार, महेंद्र कुमार, जित्तू रैकवार, रोहित कुमार सहित अनुसूचित जाति मोर्चा एवं भाजपा इटारसी मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: