इटारसी। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद अतहर खान ने नियुक्ति के बाद मंगलवार को सुबह राम बसेरा महिला वृद्ध आश्रम सनखेड़ा में जाकर वहां रह रही वृद्ध महिलाओं से आशीर्वाद लिया। श्री खान इस वृद्धाश्राम की संचालन समिति में उपाध्यक्ष भी हैं।
श्री खान ने यहां रह रही महिलाओं को सुबह नाश्ता भी कराया। इस अवसर पर महिला वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष राम शंकर महतो, सचिव डॉक्टर दीपक चौधरी, सदस्य गोविंद मेहतो भी उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
वृद्धाश्रम में महिलाओं से मिले खान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com