इटारसी। नाला मोहल्ला (Nala mohalla) के सरदार भगत सिंह नगर (Sardar Bhagat singh Nagar) में करीब 12 बजे एक 65 वर्षीय महिला को उसके देवर के बेटे ने चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला के पेट में चाकू लगने से उसकी स्थिति गंभीर है। महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल (Govt Hospital) ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार युगांतर छात्रावास (Yugantar Chhatravas) के सामने आरके टेलर वाली गली में रहने वाली वृद्ध महिला कांताबाई (Kanta Bai) पति रघुवीर ठाकुर (Raghuveer Thakur) को उसके ही देवर के बेटे ने कुछ पारिवारिक विवाद के चलते चाकू मार दिया। सूचना पर डायल 100 की टीम ने जाकर मामले की जानकारी ली। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी का नाम मनोज बताया जा रहा है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
वृद्ध महिला को चाकू मारा, हालत गंभीर


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com