इटारसी। शहर के कपड़ा एवं रेडिमेड व्यापारी एसोसिएशन ने कहा है कि विगत दो माह से कोरोना महामारी के चलते उनकी दुकानें बंद हैं। बावजूद इसके वे अपने कर्मचारियों की हर संभव मदद कर रहे हैं। व्यापारियों ने अब निर्णय लिया है कि लोक डाउन के कारण प्रतिष्ठान बंद हुए हैं तब से खुलने तक वेतन का केवल 35 फीसद ही भुगतान किया जाएगा।
संगठन की ओर से जारी सूचना में कहा है कि यदि कोई कर्मचारी इस नियम के विरुद्ध जाता है तो वह अपना पुराना हिसाब क्लियर करके दुकानदार से एनओसी लेकर ही अगली दुकान पर जा सकेगा। अगला व्यापारी भी उस कर्मचारी को काम पर रखने से पहले उसकी पहली दुकान के संचालक से पूरी जानकारी और सहमति लेकर ही रखेगा। संगठन के अध्यक्ष धर्मदास मिहानी के अनुसार कई व्यपारियों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। कोई लोन पर, कोई बैंक की लिमिट पर, कोई किराए की दुकान से अपने जीवन की गाड़ी को खींच रहा है। नियम सब के लिए एक समान हैं। उन्होंने संगठन के सभी साथियों से उम्मीद की है कि वे इस निर्णय का पालन करके सहयोग करेंगे।
वेतन का 35 फीसद ही देगा कपड़ा एसोसिएशन


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









