---Advertisement---

वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की बैठक अनूपपुर में, जस्टिस पीसी गुप्ता का हुआ अभिनंदन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सामाजिक संगठन वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 22 एवं 23 मार्च मां नर्मदा की उद्गम स्थल अमरकंटक के नजदीक अनूपपुर में आज से प्रारंभ हो गई है। संगठन के संस्थापक नारायण प्रसाद गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश संरक्षक मार्गदर्शक उमाशंकर गुप्ता के मार्गदर्शन में यह संगठन मध्य प्रदेश की प्रत्येक तहसील एवं लगभग 23000 ग्राम पंचायत तक पहुंच चुका है।

नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष संजय शिल्पी ने बताया कि आज संगठन में समाज के विभिन्न घटकों के सकारात्मक सोच के व्यक्ति आपस में वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के बैनर तले निरंतर प्रदेश में रक्तदान, पर्यावरण की सुरक्षा, सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का सामूहिक आयोजन, निरंतर अनेक सेवा कार्य पूरे प्रदेश में चल रहे हैं। आज प्रथम दिन वैश्य कुल देवी माता महालक्ष्मी जी के पूजन एवं सामूहिक वैश्य गौरव गान के साथ प्रदेश बैठक का सुबह 10:30 बजे सक्रिय पदाधिकारियों के सम्मान के साथ शुभारंभ हुआ।

अनूपपुर इकाई ने पगड़ी पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण से अभिनंदन किया। इस बैठक में संगठन के सूत्रधार उमाशंकर गुप्ता, ने आयोजन में पधारे जस्टिस पीसी गुप्ता का अभिनंदन किया। जस्टिस गुप्ता ने कहा कि उमाशंकर गुप्ता ने जो यह वटवृक्ष बनाया है, हम सभी को मिलकर इस संचित करते रहना है। संगठन के प्रति समर्पित रहते हुए जिन्हें संरक्षण की जरूरत है, जो जरूरतमंद हैं, उनकी भी मदद करना है।

प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संदेश जैन, प्रदेश महामंत्री विजय झांझरी, प्रदेश महामंत्री मनीष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मलैया सागर, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवानदास अग्रवाल प्रदेश मंत्री तरुण सेठी, जिला अध्यक्ष संजय शिल्पी इटारसी, ओपी बंसल, तरुण शाह, महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष ज्योति जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल बबलू, संभाग अध्यक्ष संजय साहू, जबलपुर ग्रामीण जिला प्रभारी विमल जैन, जिला अध्यक्ष पदम मोदी, नरसिंहपुर जिला प्रभारी बी डी सोनी, जिला अध्यक्ष अजय जैन, प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग एवं प्रमुख पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए हैं। प्रदेश के महामंत्री पदम खेमका शहडोल एवं उनके सभी सहयोगी महिला इकाई, युवा इकाई, अतिथियों एवं आयोजन को भव्यता प्रदान करने में विगत सप्ताह भर से जुटे हुए हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.